कृतज्ञता, चेतना और सही शिक्षा की राह

आज का इंसान सोशल मीडिया और इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। जानकारी की कोई कमी नहीं है, | फिर भी भीतर एक खालीपन और निराशा बढ़ती जा रही है। इसका कारण साफ़ है – हमारी शिक्षा ने ज्ञान तो दिया, लेकिन आत्म-समझ नहीं दी।

शिक्षा की मूल समस्या

आज के विद्यार्थी जितना अधिक पढ़ते हैं, उतना ही अधिक तनाव में आ जाते हैं। क्योंकि पढ़ाई उन्हें मुक्त करने के बजाय, धीरे-धीरे बाँधती चली जा रही है।

असल समस्या यह है कि शिक्षा को केवल करियर और परीक्षा तक सीमित कर दिया गया है।
हमने बच्चों को यह नहीं बताया कि वे कौन हैं।


हर बच्चे को यह समझने की आवश्यकता है-

मैं केवल एक शरीर नहीं हूँ।
मैं मन हूँ।
मैं विचार हूँ।
मैं ऊर्जा हूँ।

जब तक बच्चा खुद को नहीं पहचानेगा, तब तक वह समाज और जीवन को भी सही ढंग से नहीं समझ पाएगा।

विद्या और अविद्या का अंतर

आज की स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि हमने विद्या और अविद्या के बीच की रेखा मिटा दी है। जिसे हमने सिलेबस बना दिया है, वह अक्सर केवल सूचना बनकर रह गया है। सूचना स्मृति बढ़ाती है,
जबकि विद्या विवेक जगाती है जो शिक्षा भीतर से जागरूक न करे, वह बोझ बन जाती है। यही अविद्या है।

पेरेंट्स और टीचर्स की भूमिका

इस दौर में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्हें अपेक्षाओं का दबाव डालने के बजाय बच्चों को समझने, सुनने और स्वीकार करने
की आवश्यकता है।

बच्चों को यह सिखाना होगा कि वे केवल नंबर या रिज़ल्ट नहीं हैं, वे एक संपूर्ण व्यक्तित्व हैं।

कृतज्ञता मनोविज्ञान और दर्शन

इसी पूरी प्रक्रिया में कृतज्ञता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
‘धन्यवाद’ कहना केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि एक गहरी मानसिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है।
मनोविज्ञान के अनुसार, कृतज्ञता तनाव कम करती है, मन को सकारात्मक बनाती है और आत्मविश्वास बढ़ाती है।
दर्शन के अनुसार, कृतज्ञता अहंकार को कम करती है और जीवन के प्रति विनम्रता सिखाती है। कृतज्ञता एक बहुत बड़ी शक्ति है।
यदि हर बच्चा कृतज्ञता का रवैया अपनाए, तो उसके जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी-
और वही सकारात्मकता उसे सही दिशा में सफलता’ तक ले जाएगी।

शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य

यही शिक्षा का असली लक्ष्य होना चाहिए- सूचना नहीं, जागरूकता ।
प्रतिस्पर्धा नहीं, संतुलन। और केवल सफलता नहीं, सार्थक जीवन ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enquiry
Scroll to Top